सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन रामपुर के स्कूलों की टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन के जरिए अपना दबदबा कायम रखा।
जेकेजी गाजियाबाद की टीम के न पहुंचने पर सेंट एंथोनी की टीम को वाक ओवर दे दिया गया। टूर्नामेंट में गुरुवार को भी मुकाबले होंगे। सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट की रंगारंग शुरुआत के बाद हाकी के मुकाबले खेले गए। हॉकी के मुकाबले मेजबान व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेला गया।
अंडर 19 बालक वर्ग के मुकाबलों में मेजबान व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल का मुकाबला विद्या भारती गाजियाबाद की टीम के संग हुआ। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस दौरान व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की टीम ने विद्या भारती सूर्या गाजियाबाद की टीम को 4-2 से पराजित कर दिया।
अगला मुकाबला दयावती मोदी अकादमी और ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया। डीएमए की टीम ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया और इस दौरान डीएमए ने ग्रीनवुड को तीन गोल से पराजित कर दिया। ग्रीनवुड स्कूल की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
इसके बाद सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मुकाबला एसआरवीएम स्कूल हरिद्वार के बीच हुआ,जिसमें यह मुकाबला काफी रोमांचक हुआ। इस दौरान सनवे ने हरिद्वार को 6-5 के अंतर से पराजित कर दिया। सनबीम स्कूल बनारस का मुकाबला डीडीपीए गोविंदपुरम गाजियाबाद की टीम के बीच हुआ, जिसें बनारस की टीम आठ गोल से विजयी रही।
खिलाड़ियों ने इस दौरान ताबड़तोड़ गोल किए। गोविंदपुरम गाजियाबाद की टीम इस दौरान कोई गोल नहीं कर सकी। इसके साथ ही गुरुकुल गाजियाबाद और डीडीपीएस संजय नगर गाजियाबाद के बीच मुकाबला हुआ,जिसमें गुरुकुल की टीम छह गोल से विजयी रही। संजयनगर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
इसके अलावा शहीद ए आजम स्टेडियम पर भी मैच हुए, जिसमें बीएनएस बनारस का मुकाबला सैनिक स्कूल नालंदा के बीच हुआ। बनारस की टीम दो गोल से विजयी रही। बाल भारती नोएडा का मुकाबला सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी रामपुर के बीच हुआ,जिसमें नोएडा की टीम को सेंट पाल्स ने दो गोल से पराजित कर दिया।
अगले मुकाबल में जेकेजी गाजियाबाद की टीम नहीं पहुंची, जिसके बाद सेंट एंथोनी की टीम को वाक ओवर दे दिया गया। अंडर 14 बालक वर्ग की टीम में कैंब्रिज स्कूल गाजियाबाद की टीम का मुकाबला सेंट पाल्स के बीच हुआ,जिसमें गाजियाबाद एक गोल से विजयी रहा।