बम निरोधक दस्ते की जांच में हुआ खुलासा
ट्रंचिंग ग्राउंड में धमाका पटाखे पर भारी वस्तु के पड़ने की वजह से हुआ। इसका खुलासा बम निरोधक दस्ते की टीम ने अपनी जांच पड़ताल के बाद किया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था।
टीम ने यहां पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस दौरान दस्ते ने अपनी जांच में पाया कि यह धमाका पटाखे के धमाके से हुआ। दरअसल पटाखे पर भारी वस्तु के पड़ने के बाद यह धमाका हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।