फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur:अमेरिका से दिवाली मनाने रामपुर पहुंचीं श्वेतलाना, विधि-विधान से की पूजा, जमकर जलाए पटाखे

Tue, 25 Oct 2022 10:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

हिन्दुस्तान की संस्कृति की बात ही कुछ अलग है। यहां की परंपरा हिन्दुस्तान के लोगों को अपनी मिट्टी से जोड़े रखती है। हिन्दुस्तान के जो लोग विदेशों में हैं वो वहां भी अपनी पंरपरा और संस्कृति से जुड़े रहते हैं। 
विज्ञापन
दीप जलाती अमेरिका की श्वेतलाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क की रहने वाली श्वेतलाना रामपुर की दिवाली देखने यहां 15 अक्तूबर को पहुंचीं। श्वेतलाना न्यूयार्क में वकील हैं। उनकी सगाई रामपुर के रहने वाले विभव अग्रवाल के साथ हुई है, जो अमेरिका में इंजीनियर हैं। श्वेतलाना विभव के साथ रामपुर की दिवाली देखने आई हैं।

विज्ञापन

श्वेतलाना ने सोमवार को न सिर्फ दिवाली देखी, बल्कि मनाई भी। विभव और उनके माता-पिता के साथ श्वेतलाना ने दिवाली पर पूजन किया और पटाखे भी जलाए। यहां दिवाली मनाकर बहुत खुश है। उनका कहना है कि मैंने सुना था कि हिन्दुस्तान में त्योहार बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं। यहां कर देख भी लिया। 

 


हिन्दुस्तान की संस्कृति की बात ही कुछ अलग है। यहां की परंपरा हिन्दुस्तान के लोगों को अपनी मिट्टी से जोड़े रखती है। हिन्दुस्तान के जो लोग विदेशों में हैं वो वहां भी अपनी पंरपरा और संस्कृति से जुड़े रहते हैं। 

 

विभव की मां मधु अग्रवाल ने बताया कि श्वेतलाना यहां की दिवाली देखकर बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि विभव ने आईआईटी कानपुर से बीटेक करने के बाद अमेरिका में चार साल पढ़ाई थी और अब वहीं नौकरी कर रहा है। श्वेतलाना से उसकी सगाई हो चुकी है। जल्द ही दोनों की शादी भी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि श्वेतलाना यहां आकर बहुत खुश है, वो तो यहां से जाना ही नहीं चाहती है। वैसे दोनों 28 अक्तूबर को अमेरिका चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें