नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
रामपुर। अखिल भारतीय कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने नगरपालिका के विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोहल्ला नई नई बस्ती में पर गंदगी का बुरा हाल है। हर तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नगरपालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। विक्की मियां ने कहा कि गंदगी की वजह से बीमारी फैल रही है। नगर पालिका इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।गंदगी के चलते मच्छरों की भरमार है पूरी बरसात गुजर गई अभी तक फा गिंग नहीं हुई है।