17.31 लाख मतदाता चुनेंगे नया सांसद
रामपुर लोकसभा सीट पर 17.31 लाख मतदाता अपना नया सांसद चुनेंगे। 17.31 लाख वोटरों में से 9.15 लाख पुरुष और 8.15 लाख महिला वोटर शामिल हैं, जबकि 159 अन्य मतदाता हैं। जिले में 36,379 युवा मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। सबसे ज्यादा युवा मतदाता मिलक विधानसभा क्षेत्र में है।
मिलक विधानसभा में 9139 युवा पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। स्वार में 7756, शहर में 7234, बिलासपुर में 6297 और चमरौवा विधानसभा में 5953 युवा वोटर पहली बार देश की सरकार चुनेंगे। वहीं इस लोकसभा चुनाव के लिए 1423 सर्विस वोटर भी शामिल किए गए हैं। सर्विस वोटरों में सबसे ज्यादा बिलासपुर में 363 वोटर, स्वार में 314, शहर में 312, मिलक में 308 और चमरौवा में 26 सर्विस वोटर शामिल हैं।