फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दिनभर कोहरे की गिरफ्त में रहा रामपुर, पारा 5.3

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर से लेकर हाईवे तक बुधवार को रामपुर कोहरे की चपेट में रहा। शीत लहर चलने से लोगों को परेशानी हुई। 1.6 किमी की रफ्तार से चल रही उत्तर पूर्वी हवाओं ने और अधिक गलन बढ़ा दी। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.3 दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा चार डिग्री बढ़ा रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था जो बुधवार को 19.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार सुबह कोहरे की हल्की बौछार के बीच सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर एक बजे तक कोहरा हाईवे तक छंट चुका था। लोगों ने होटल और ढाबों पर चाय की चुस्कियां लेकर ठंड से बचने का प्रयास किया। जिले में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड के बीच बसों और ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के अनुसार अभी और ठंड बढ़ने की संभावना है। हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा और ठंड अभी और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें