रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में गर्मी से बेहाल यात्री
गढ़ मुक्तेश्वर में फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
रात से लेकर तपती दोपहर तक यात्रियों को परेशान हेेते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। किसी भी ट्रेन के आने पर उसमें यात्रियों की भीड़ टूट रही थी। ट्रेनों के रद्द व विलंब से होने के कारण किसी की ज्वाइनिंग लेट हो गई।
किसी को घंटों इंतजार कर कई मील लंबा सफर तय करना पड़ा। स्टेशन पर रविवार रात से सोमवार शाम तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।