फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर पुलिस का कारनामा: जिसकी 16 साल पहले हो चुकी मौत, उसके खिलाफ भी केस, पेड़ों को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 04 Jul 2025 03:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पटवाई (रामपुर)

सार

शिकायतकर्ता सोनू ने बताया कि पहले हमारी ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था, जिस वजह से विपक्षी ने हम लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें सूरज पुत्र रामचरण का भी नाम है। उनकी मृत्यु अब से 16 साल पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसकी मौत 16 साल पहले हो चुकी है। खेत में लगे पेड़ों को लेकर विवाद है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा कराया है।

विज्ञापन


27 जून को पटवाई निवासी रामपाल ने गांव के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है उनके ही खेत पर पेड़ लगे हुए है। आरोप है गांव के सोनू, सूरज, प्रशांत, सनी, महीपाल उन पेड़ों को अपना बता रहे हैं। खेत पर बने पक्के ठियों  को भी तोड़ दिया है। विरोध किया तो सभी लोग लाठी ठंडे लेकर आ गए और गालियां दीं।  रिपोर्ट में नामजद सूरज की मृत्यु 16 वर्ष पहले हो चुकी है। शिकायतकर्ता रामपाल का कहना है सूरज नाम गलती से लिख गया था। यह सच है उनकी मृत्यु हो चुकी है। उस नाम को हटवाने के लिए थाने बात हो चुकी है। 

इसी मामले में 27 जून को ही दूसरे पक्ष के पटवाई निवासी सोनू की और से भी चार नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका आरोप है खेत पर लगे पेड़ाें को गांव के रामपाल, नितिन, नितेश, अवदेश व पांच अज्ञात लोग काट रहे थे। विरोध किया तो सभी मारने को दौड़ पड़े। किसी तरह वहां से जान बचा कर भागा गया। शिकायतकर्ता सोनू ने बताया कि पहले हमारी ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था, जिस वजह से विपक्षी ने हम लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें सूरज पुत्र रामचरण का भी नाम है। उनकी मृत्यु अब से 16 साल पहले हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नसीम बानो की ओर से बताया गया है कि पटवाई निवासी सूरज पुत्र रामचरण की मृत्यु करीब 16 वर्ष पहले हो चुकी है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट की गई है। जांच की जा रही है। जांच में किसी की मृत्यु हुई पाया गया तो वह नाम निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें