पटवाई इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपियों का वाहन पलट गया। इसके बाद उन्होंने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मारा गया।
रामपुर जिले के पटवाई में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक आरोपी की गोली लगने से मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसर आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार की देर रात पटवाई पुलिस को मुरादाबाद से कुछ पशु तस्करों के आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
इसके बाद पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी गई। मुरादाबाद से शाहाबाद की तरफ तेज गति से आ रही गो तस्करों की गाड़ी पुलिस को देखकर वापस भागने लगी। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो आरोपियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी गई।
पुलिस की फायरिंग में दोनों बदमाशों के टांग में गोली लगी। इससे वह घायल हो गए। दोनों को रामपुर के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक आरोपी साजिद (23) पुत्र जाहिद निवासी कर्बला थाना कुंदरकी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरा घायल बबलू (30) पुत्र जमील निवासी थामला थाना बिलारी का उपचार चल रहा है। बताते चलें की बीती 12 नवंबर दिवाली की रात पटवाई थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव में तीन पशुओं की जान ले ली गई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी।