फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएल गुप्ता बने पेंशनर वेलफेयर संघ के प्रधान

विज्ञापन
पैशनर कल्याण संघ रामपुर ब्लॉक बैठक के दौरान सामुहिक चित्र में - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक रामपुर की बैठक में वीरवार को आयोजित हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाने का फैसला लिया गया। बैठक में पन्ना लाल गुप्ता को एक बार फिर से पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि बहादुर सिंह भलूनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामलाल पालसरा को वरिष्ठ सचिव, उपेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष और ज्योति लाल मेहता को वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मोहन लाल गुप्ता को सलाहकार नियुक्त किया गया है। बैठक में पेंशनरों के चिकित्सा बिलों और डीए का मुद्दा खूब गरमाया। संघ ने सरकार से जल्द बिलों और डीए की किस्तों का भुगतान करने की मांग उठाई है। वहीं 5,10,15 प्रतिशत का लाभ भी समय रहते पेंशनरों को देने की मांग उठाई। नवनियुक्त अध्यक्ष पीएल गुप्ता ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को शीघ्र लागू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें