फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर दो ठेकेदारों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कल्पा खंड शौंग के नजदीक शौगबरयानंग में एक साथ 32 मजदूरों को रखने का मामला सामने आया है। वैश्विक महामारी कोविड-19 की अवहेलना करने पर जिला प्रशासन और विशेष औचक निरीक्षण टीम ने नायब तहसीलदार सांगला अनिल राणा की अगुवाई में टीम ने दबिश देकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

यहां शेड में इनन 32 मजदूरों को रखा गया था। इस मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 188,269,270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन और किन्नौर पुलिस की टीम समय-समय पर औचक निरीक्षण करती रहेगी। लोग जिले में इस महामारी के की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें