फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर में रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त जुटाया

विज्ञापन
जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर के सदस्य रक्तदान शिविर के दौरान सामुहिक चित्र में - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में जिज्ञासा फाउंडेशन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कोरोनाकाल में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए छोटा सा प्रयास फाउंडेशन ने किया। शिविर में नित्थर क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है। शिविर में करीब 60 यूनिट रक्त जुटाया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में आईजीएमसी से आई टीम में डॉ. मेघना, मेडिकल ऑफिसर राम सिंह ठाकुर, चीफ तकनीशियन रूप लाल शर्मा, सीनियर लैब तकनीशियन रंजना शर्मा, काउंसलर लाल चंद और प्रदीप चंद ने सहयोग दिया। जिज्ञासा फाउंडेशन अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने सभी रक्तदाताओं और शिविर को सफल बनाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें