रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में रेडक्रॉस सोसाइटी 11 हजार पौधे रोपेगी। इसके तहत ?हर पंचायत में 200 पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण करने के बाद इसकी देखरेख वन विभाग को करना होगा। अभियान को लेकर रामपुर में सोमवार को एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने वन विभाग और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी के सौजन्य से रामपुर उपमंडल में पौधरोपण अभियान 9 जुलाई से चलाया जाएगा। अभियान में रामपुर उपमंडल के सभी युवक मंडल, महिला मंडल और पंचायत जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।
पौधरोपण को सफल बनाने के लिए हर पंचायत में 200 पौधे और नगर परिषद रामपुर में 500 पौधों का रोपने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवियों से अपील की कि अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर, बीडीओ केआर कपूर, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी हरि शर्मा ,स्वयंसेवी संस्थाएं और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।