फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: महिला सिपाही से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने में इंस्पेक्टर निलंबित, एसपी ने विभागीय जांच के दिए आदेश

Thu, 19 Jan 2023 05:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

आरोप है कि 16 जनवरी की रात बिलासपुर कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही जिसकी ड्यूटी महिला हेल्प डेस्क पर थी के साथ रात करीब 01.15 बजे इंस्पेक्टर (क्राइम) ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप यह भी है कि उस वक्त इंस्पेक्टर क्राइम मुकुट लाल शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सिपाही के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एसपी ने बिलासपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर (क्राइम) मुकुट लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि 16 जनवरी की रात बिलासपुर कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही जिसकी ड्यूटी महिला हेल्प डेस्क पर थी के साथ रात करीब 01.15 बजे इंस्पेक्टर (क्राइम) ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप यह भी है कि उस वक्त इंस्पेक्टर क्राइम मुकुट लाल शराब के नशे में थे। महिल सिपाही ने इंस्पेक्टर का एक आडियो क्लिप भी बना लिया था। महिला सिपाही ने इस बात की शिकायत एसपी अशोक कुमार शुक्ला से की थी। 

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अनुशासित बल में इंस्पेक्टर (क्राइम) जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए मुकुट लाल का इस तरह का व्यवहार अनुशासनहीनता, उदंडता और स्वेच्छारिता की श्रेणी में आता है। एक महिला सिपाही से इस तरह का व्यवहार कर उन्होंने अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है। एसपी ने बताया कि बिलासपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम मुकुट लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें