फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: यतीमखाना प्रकरण के मामले में हुई सुनवाई, तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दर्ज कराए बयान

Wed, 12 Oct 2022 10:51 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

डूंगरपुर प्रकरण के एक मुकदमे के वादी गुड्डू ने अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष की से उनसे जिरह की गई। उनकी गवाही पूरी हो गई है। इस मुकदमे में भी आजम खां आरोपी हैं।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यतीमखाना प्रकरण में तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरपी सिंह कोर्ट पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष की ओर से उनसे जिरह की गई। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई चार नवंबर को होगी।

विज्ञापन


साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। बुधवार को इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में हुई।

वहीं दूसरी ओर डूंगरपुर प्रकरण के एक मुकदमे के वादी गुड्डू ने अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष की से उनसे जिरह की गई। उनकी गवाही पूरी हो गई है। इस मुकदमे में भी आजम खां आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें