फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर : आजम खां के खिलाफ दर्ज नफरती भाषण तो अब्दुल्ला आजम के मामले में भी सुनवाई आज

Thu, 05 Jan 2023 12:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

अभियोजन की पूरी हो चुकी है गवाही, अब आजम खां के अधिवक्ता तर्क पेश करेंगे। पिछली सुनवाई में मुकदमे के गवाह दरोगा अनुराग चौधरी ने अपने बयान दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
Azam Khan Abdullah Azam - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नफरती भाषण देने के आरोप में सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहजादनगर थाने में दर्ज मुकदमे की सुनवाई बृहस्पतिवार को कोर्ट में होगी।  मंगलवार को हुई पिछली सुनवाई में मुकदमे के गवाह दरोगा अनुराग चौधरी ने अपने बयान दर्ज कराए थे।

विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां ने शहजादनगर थाना क्षेत्र गांव धमोरा में एक जनसभा को संबोधित किया था। आजम खां की भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके आधार पर वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल चौहान ने शहजादनगर थाने में नफरती भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्टेट ट्रायल में चल रही है। आजम खां इस मामले में जमानत पर हैं।

मंगलवार को इस मुकदमे के गवाह दरोगा अनुराग चौधरी ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि उनकी ओर से कोर्ट में सात गवाह पेश किए गए हैं। अभियोजन की गवाही पूरी हो गई है। अब 05 जनवरी को बचाव पक्ष को अपनी गवाही पेश करनी है।
विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सुनवाई आज
सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में दर्ज मुकदमे की बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें