अजीमनगर थाना क्षेत्र में देर रात रास्ते में खड़ी बाइक आग का गोला बन गई जिसके चलते लगभग एक घंटे तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के दौकपुरी टांडा गांव की है। गांव निवासी मोहम्मद जफर अपनी बुलेट बाइक हाजी रईस के दरवाजे पर खड़ी करके किसी काम से चले गए थे। उसके बाद शोर-शराबा सुनकर मोहम्मद जफर आ गए।
बुलेट को देख मुहम्मद जाफर के होश उड़ गए। बताते हैं किसी ने बाइक में आग लगा दी थी जिसके कारण बुलेट में आग की लंबी लंबी लपटें उठने लगीं। इसी को देख आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं तो उनके होश उड़ गए। शोर-शराबा होने पर आस पड़ोस के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान फायर बिग्रेड को भी नंबर लगाया गया लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। आधा घंटा के अंदर ही बाइक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी। इस दौरान गांव में करीब 1 घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।