अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने तक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। पीड़ित नाजिम ने बताया दुकान में रखी चीनी, मैदा, मिठाई, तीन काउंटर समेत सब कुछ जलकर राख हो गया है।
रामपुर के शाहबाद के ढकिया चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की सूचना दुकान स्वामी को दी गई। जिसके बाद परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दरअसल शाहबाद के मोहल्ला मस्जिद काजी निवासी नाजिम की ढकिया चौराहे पर मिठाई की दुकान है। उनके अनुसार मंगलवार की रात वो दुकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन देर रात में उन्हें तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि उनकी दुकान में से आग की लपटें निकल रही हैं।
आनन-फानन में परिजनों के साथ दौड़े और अग्निशमन और पुलिस को सूचना दी। अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने तक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। पीड़ित नाज़िम ने बताया दुकान में रखी चीनी, मैदा, मिठाई, तीन काउंटर समेत सब कुछ जलकर राख हो गया है।