रामपुर में मुतवल्ली तस्वीर मियां हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी ने बताया कि बेटी ने देवर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। बताया कि पिता दोनों के अवैध संबंध में बाधक बन रहा था।
रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव के इमामबाड़ा के मुतवल्ली तस्वीर मियां की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी बेटी ने की थी। अवैध संबंध में बाधक बनने पर बेटी ने अपने देवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या मामले में मुतवल्ली की बेटी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव में 16 फरवरी को इमामबाड़ा के मुतवल्ली तस्वीर मियां (62) की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। तस्वीर मियां की लाश इमामबाड़ा परिसर में पड़ी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दामाद अब्दुल रहमान ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
हत्यारोपियों ने मुतवल्ली के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, ताकि हत्या करते वक्त मुतवल्ली की आवाज नहीं निकले। पुलिस ने इस मामले की विवेचना करते हुए घटना के 72 घंटे के भीतर इस घटना का अब खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुतवल्ली की बेटी हमशीरन और उसके शादीनगर गांव निवासी देवर गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुतवल्ली तस्वीर मियां की बेटी हमशीरन के संबंध उसके देवर गुड्डू से रहे। 15 व 16 फरवरी की रात में मुतवल्ली ने अपनी बेटी हमशीरन को उसके देवर गुड्डू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसका मुतवल्ली ने विरोध किया था।
उस वक्त इन दोनों के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन हमशीरन और गुड्डूू ने मिलकर अपने पिता तस्वीर मियां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और फिर इमामबाड़ा में ही घटना को अंजाम दे दिया। पहले हत्यारोपियों ने चीख न निकले]इसके लिए उनहोंने मुतवल्ली के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।