बेटे से थाने में पूछताछ होती देख 55 वर्षीय पिता तस्लीम को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में मुरादाबाद ले जाया गया है। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से जिले के विभिन्न थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। नगर निवासी तस्लीम (55) का रिश्तेदार से विवाद चल रहा है।
मिलक में रोडवेज बस से उतरते समय उसके पहिए के नीचे दबकर नासिर मंसूरी (52) की मौत हो गई। वह किच्छा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार रात घर आ रहा था। नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नासिर मंसूरी ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।
वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए किच्छा गए थे। शादी में शामिल होने के बाद वह बरेली पहुंचा और वहां से रोडवेज बस में बैठक वापस आ रहा था। रविवार रात करीब 2:30 बजे बस मिलक पहुंची। वह बस से उतर ही था कि चालक ने बस चला दी, जिससे वह गिर गया और बस के पहिये के नीचे आ गया।
घायल हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बेटियां और दो बेटों को छोड़ गया है।