पांच वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मृतक के छोटे भाई सरजू कश्यप ने पुलिस को बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पांच वर्ष पूर्व बड़े भाई का जिला बरेली स्थित थाना शीशगढ़ के जिया नगला निवासी बबली से विवाह हुआ था। विवाह के कई वर्ष बीत जाने के बाद पांच माह पूर्व इकलौते पुत्र राहुल का जन्म हुआ था।
गांव में पड़ोसी की पुत्री का शनिवार की रात विवाह समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए बड़े भैया, भाभी और नवजात भतीजा आ रहे थे। बताया कि मृतक संजय के पिता की एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी और वह शादी के बाद प्राइवेट नौकरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था।