फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: नशे के आदी युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, घर के भीतर तमंचे से मारी गोली, परिजन रह गए सन्न

Mon, 24 Mar 2025 12:51 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर में युवक ने घर से भीतर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन माैके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रामपु में युवक ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के आदी युवक आदिल (22) ने देर रात खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके की तरफ दाैड़े। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह वारदात भोट थाना क्षेत्र के मिलक हाशम गांव की है। गांव निवासी आदिल मजदूरी का काम करता था। वह घर में रविवार की रात मजदूरी करने के बाद पहुंचा,जहां वह कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर दौड़े तो देखा आदिल जमीन पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा था।

गोली उसके पेट में लगी थी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो उसके कमरे से तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि आदिल नशे का आदी था और वह कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से वापस लौटा था। नशे की लत तब भी नहीं छूटी थी।
विज्ञापन


इसको लेकर परिजनों से विवाद भी हुआ करता था। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक नशे का आदी बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें