फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Encounter: पुलिस मुठभेड़ के बाद गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दस हजार का इनामी था आरोपी

Sun, 14 Jan 2024 12:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में दस हजार के इनामी गोतस्कर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें उसके पैर पर गोली लगी है। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
रामपुर एसपी राजेश द्विवेदी आरोपी से पूछताछ करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर पुलिस और गोतस्कर के बीच शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में गोली लगी गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी गोतस्कर पर हरदोई पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


गोतस्करों को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब गंज क्षेत्र में पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। शनिवार की शाम करीब सात बजे पुलिस ने सूचना के आधार पर केमरी रोड पर बाग के पास गोतस्कर को घेर लिया। पुलिस को देख गोतस्कर ने फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में गोतस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए और घायल गोतस्कर से पूछताछ की।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया गोतस्कर केमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव का शाने आलम पुत्र नन्हा आलम है। शाने आलम फिलहाल कांशीराम काॅलोनी में रहता है।

एसपी ने बताया कि उसके कब्जे से बाइक, एक तमंचा, एक खोखा और तीन कारतूस मिले। गोतस्कर पर हरदोई पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें