फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: टांडा में बिजली विजिलेंस टीम और किसानों में नोकझोंक, महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप

Tue, 01 Oct 2024 06:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

टांडा में ग्राम खेड़ा खुशहालपुर में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम और किसानों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद माैके पर भाकियू नेता भी पहुंच गए। मामला बढ़ता देख माैके पर पुलिस पहुंची। आनन फानन भाकियू के पदाधिकारियों और किसानों को कोतवाली ले जाया गया।

विज्ञापन


इसके विरोध में भाकियू के जिलाध्यक्ष और किसानों ने कोतवाली में पुलिस के खिलाफ धरना दिया। उनका कहना था कि गांव की मुख्य लाइन पिछले एक महीने से टूटी हुई है। इसके चलते लाइनमैन ने ट्यूबवेल की लाइन से गांव की बिजली चालू कर दी थी।

आरोप है कि विजिलेंस टीम ने इसको अवैध बताते हुए किसानों से 20-20 हजार रुपये देने की मांग की। जब किसानों ने पैसे देने से मना किया तो टीम ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर कर्मियों ने महिलाओं से मारपीट करने शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसमें उनके कपड़े फट गए। पीड़ित परवीन और आसमा ने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम ने उनके साथ अभद्रता की और उनके मोबाइल व पैसे भी ले गए। उन्होंने अधिकारियों से इसकी जांच करने की मांग की है।  विजिलेंस टीम ने भी किसानों और नेताओं पर अभद्रता करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें