फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्कूली बच्चों ने जगाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में जागरुकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को रामपुर में स्कूली बच्चों ने स्वच्छता की अलख जगाई। विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने शहर भर में जागरुकता रैली निकाली और क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर परिषद रामपुर के बैनर तले मंगलवार को स्कूली बच्चों ने रामपुर में एक जागरुकता रैली निकाली। पोस्टरों और नारों के जरिये स्कूली बच्चों ने शहरवासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। यह जागरुकता रैली नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुई और एनएच-पांच होते हुए मुख्य बाजार होकर नगर परिषद कार्यालय तक पहुंची। इस जागरुकता रैली में दिव्यांग दिव्यांग बच्चों सहित पद्म छात्र स्कूल, कन्या स्कूल, प्राथमिक स्कूल, डीएवी और अन्य स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। जागरुकता रैली में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी शामिल हुईं। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता बनाए रखने का शहरवासियों से आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें