फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: सांसद घनश्याम लोधी को जान की धमकी का मामला, उड़ीसा के लिए रामपुर और मुराबाद की पुलिस टीम रवाना

Tue, 10 Jan 2023 11:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, रामपुर

सार

सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर-ए-खालसा के नाम पर धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में धमकी भरे संदेश भेजने वाले संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी।
विज्ञापन
घनश्याम लोधी, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर से  भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को धमकी दिए जाने मामले में रामपुर और मुरादाबाद की पुलिस उड़ीसा के लिए रवाना हो गई है। क्योंकि प्रांरभिक जांच में यह बात सामने आई थी कि जिस मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप से सांसद को धमकी जा रही है वह उड़ीसा का है। उड़ीसा में जांच-पड़ताल कर पुलिस इस मामले के तह में जाने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन


सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर-ए-खालसा के नाम पर धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में धमकी भरे संदेश भेजने वाले संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। बार-बार धमकी भरे संदेश मिलने के बाद सांसद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस की सर्विलांस टीम के साथ-साथ खुफिया एजेंसिया भी इस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उड़ीसा के नंबर से सांसद को धमकी दी जा रही है। पुलिस का ऐसा मानना है कि सांसद को धमकी विदेश से दी जा रही है। 

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी शलभ माथुर ने दस सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। इस टीम में मुरादाबाद और रामपुर के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस टीम में मुरादाबाद के छजलैट थाने के प्रभारी को शामिल किया गया क्योंकि वहां के भी एक भाजपा नेता को इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिले हैं। छजलैट के भाजपा नेता को जिस नंबर से धमकी दी गई है वह भी उड़ीसा का है। एएससी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस धमकी देने वाले तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें