फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur By Poll: आजम खां बोले- मैं नहले का जवाब दहले से नहीं बल्कि बीसवें से दूंगा, भौचक्की रह जाएगी भाजपा

Sat, 26 Nov 2022 02:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

उपचुनाव को लेकर सपा नेता आजम खां बोले कि अगर ईमानदारी से पोलिंग हो गई तो इस सीट पर सपा के प्रत्याशी को कोई नहीं हरा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे यहां से नेताओं को तोड़ ले जा रही है तो हम भी वहां से वर्करों को तोड़कर लाएंगे।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा नेता आजम खां ने कहा है कि हम तो सिर्फ इतना चाहते हैं कि प्रशासन हमारे लोगों को वोट डालने दे। अगर ईमानदारी से पोलिंग हो गई तो इस सीट पर सपा के प्रत्याशी को कोई नहीं हरा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे यहां से नेताओं को तोड़ ले जा रही है तो हम भी वहां से वर्करों को तोड़कर लाएंगे। इंतजार कीजिए, मैं नहले का जवाब दहले से नहीं बल्कि बीसवें से दूंगा। ऐसा जवाब दूंगा कि भाजपा के लोग भौचक्के रह जाएंगे।

विज्ञापन

आजम खां ने कहा कि अब अब्दुल तो दरी बिछाएगा नहीं। भाजपा के कार्यालय पर दरी तो बिछनी है, फिर दरी कौन बिछाएगा। क्या अंगद दरी बिछाएगा, अगर अंगद दरी बिछाएगा तो समझिए भाजपा गई। उन्होंने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि हम प्रचार में भाजपा से पीछे चल रहे हैं। हम कोई शोर-शराबा नहीं कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। लोगों से शांतिपूर्वक अपना वोट डालने की अपील कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने अखिलेश यादव भी आएंगे। एक-दो दिन में उनका कार्यक्रम तय हो जाएगा।
विज्ञापन

आजम आगे बोले कि मैंने अपने आधे दशक की राजनीति में लोगों को जोड़ने का काम किया है। हमारा रामपुर के लोगों के साथ दिल से जुड़ाव है। इस जुड़ाव को समाप्त नहीं किया जा सकता है। परिस्थितियां विपरीत होने के बाद भी लोग हमारे कार्यालय पर आते हैं, हमारे कार्यक्रम में आते हैं। क्यों आते हैं, क्योंकि वो मुझे चाहते हैं। उनका मेरे साथ दिल का जुड़ाव है। मेरे साथ तो हर जाति-धर्म के लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें