रामपुर। भाई-बहन के अटूट पर्व रक्षाबंधन के दिन चौराहा हाथीखाना के निकट कैंप लगाकर बड़ी तादाद में मुस्लिम और सिक्ख समाज की बहनों ने एकत्र होकर भारतीय जनता पार्टी के नेता भारत भूषण गुप्ता को राखी बांधी और रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि रामपुर की गंगा जमुनी तहजीब एक मिसाल है। हमारे प्रति भाई का विश्वास व्यक्त कर जो एकता मुस्लिम समाज की बहनों ने दिखाई है, वह रामपुर के लिए एक मिसाल और काबिले तारीफ है। कार्यक्रम के दौरान शकील अंसारी, एमएफ अब्बास, साबू अंसारी, जीशान, फिरोज, नाजिम, शाहिस्ता खान, फिजा, हिना, नफीसा मारिया, फातिमा ,शकीला ,परवीन शाहजहां, शहनाज, रूबी, नफीसा रानी, नूरी शबनम, समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहे