फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रजनी की मौत की फिर खुलेगी फाइल

Wed, 20 May 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महिला सिपाही लता हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी दान सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उसकी पहली पत्नी रजनी की संदिग्ध मौत के पुराने मामले को पुलिस दोबारा खोलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद मामले की दोबारा जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के बेहरट गांव निवासी दान सिंह इस समय महिला सिपाही पत्नी लता और बेटे लड्डू की हत्या के मामले में जेल में बंद है। लता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और पारिवारिक घटनाओं की जांच शुरू की, जिसमें पहली पत्नी रजनी की मौत का मामला सामने आया।
उस समय रजनी की मौत को हादसा मानते हुए मिलक पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और बाद में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। अब महिला सिपाही हत्याकांड की जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे रजनी की मौत पर संदेह गहरा गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रजनी की मौत सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। इसी आधार पर केस को दोबारा खोलकर हत्या की धाराओं में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस को मामले से संबंधित सीडी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी।
इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस पुराने मामले की दोबारा जांच की तैयारी कर रही है। इसके लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पुराने केस की दोबारा जांच के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें