रामपुर। बारिश के बीच परिवहन विभाग का काम भी लटक गया है। विभाग अभी भी लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही है। दरअसल, फोटो खिंचाने और डिजिटल साइन के लिए लोग नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में अब कर्मचारियों के पास करीब डेढ़ हजार से अधिक आवेदन लटके हुए हैं।
विभाग में सुबह 10 बजे से ही लोग अपना लाइसेंस प्रक्रिया का काम कराने के लिए आ जाते हैं। इसके बाद लाइन लगाकर लोगों के फोटो और डिजिटल साइन लिए जाते हैं। आवेदन के बाद यह प्रक्रियाएं तेजी से शुरू हो जाती हैं, लेकिन अभी डेढ़ हजार लोगों के आवेदन लटक गए हैं, दरअसल, बारिश की वजह से लोग विभाग में नहीं आ पा रहे हैँ, जिससे कर्मचारी इंतजार में लगे हुए हैं। सड़कों पर भरे पानी और किचकिच की वजह से ऐसी दिक्कतें आ रही हैं। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश की वजह से लोग कम ही आ रहे हैं, जिससे लाइसेंस लटके हुए हैं। बारिश थमने के साथ ही आगे काम हो सकेगा।