फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश : चोक नालियों से सड़कों पर फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश के साथ चली हवाओं से मौसम और सर्दीला हो गया। पूरी रात के बाद बृहस्पतिवार को दिन में हुई बारिश के चलते कई इलाकों में नालियां चोक हो गईं। सड़कों पर गंदगी फैल गई। जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब तक 8.8 एमएम बारिश हो चुकी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। साथ 10.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से मौसम और सर्दीला हो गया। इसके साथ ही गलन भी काफी अधिक बढ़ गई। रात में तेज बारिश से लोगों को परेशानी हुई। बृहस्पतिवार को दिन में भी बारिश हुई। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए मौसम खुला, लेकिन शाम को फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार दिख रहा है। अभी तीन दिन और बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को कोहरा पड़ने के साथ ठंड भी बढ़ेगी।
बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव हो गया। नालों और नालियों में गंदगी के चलते सड़कों पर पानी भर गया। साथ ही नालियों की गंदगी भी सड़कों पर आ गई। नैनीताल हाईवे का नाला चोक हो गया। कचहरी रोड, शौकत अली रोड, जौहर रोड, शाहबाद गेट, सिविल लाइंस, आवास विकास कॉलोनी, रोडवेज वर्कशाप समेत कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। नगर पालिका नालों की सफाई के प्रति उदासीन नजर आती है।
विज्ञापन



-

नालों की सफाई के लिए आदेश दिए जा चुके हैं। बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सभी पर काम कराया जाना है। शीघ्र ही इन सभी नालों पर काम कराकर तली झाड़ साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-सना खानम, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें