फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत, सड़कें उखड़ीं, फसलों को नुकसान

Sat, 25 Aug 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के सैदनगर में कोसी नदी का बढ़ा जलस्तर। -अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुवार रात से थम-थम कर हो रही बारिश ने एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत दी है। शुक्रवार सुबह तक बारिश हुई और इसके बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई।बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या का सामना भी करना पड़ा। शुक्रवार रात में भी बारिश होती रही।

गुरुवार आधी रात के बाद से शुक्रवार सुबह तक कई बार थम-थमकर बारिश हुई। सुबह करीब चार बजे से साढ़े छह बजे तक लगातार बारिश हुई। लेकिन इस दौरान अधिकतर समय हल्की-हल्की बारिश हुई। इस कारण जलभराव अधिक नहीं हुआ लेकिन विकास नगर, पुराना रोडवेज, जौहर अली रोड समेत कई स्थानों पर लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को नुकसान की आशंका है। बारिश थमने के बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम के मिजाज को देखते हुए राखी की दुकान लगाए            बैठे दुकानदारों के चेहरे पर भी चिंता बढ़ गई है। क्योंकि लगातार बारिश से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें