भोट। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार देर रात तहसीलदार सदर श्रद्धा गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कोयला गांव के जंगल में छापा मारा। इस दौरान टीम ने मिट्टी का खनन और परिवहन करते हुए दो डंपर और एक जेसीबी मशीन पकड़ी। मौके पर वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। राजस्व टीम को देखकर खनन में जुटे लोग भाग गए। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना भोट पुलिस को सौंप दिया गया है। इस टीम में नायब तहसीलदार देवेश पांडे और हल्का लेखपाल नीरज कुमार भी शामिल थे। संवाद