युवक ने मौसी राम-राम बोलकर एक महिला से कुंडल और पर्स लूटा। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी रामचंद्र की पत्नी ज्ञानो देवी बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के सिल्लापुर गांव अपनी बेटी के यहां पर गई थीं।
बुधवार को वह मीरगंज से टैंपो से मिलक आईं और हाईवे पर स्थित नवदिया तिराहे अपने गांव जाने के लिए उतर गईं। इस बीच एक युवक रास्ते में मिल गया और मौसी राम-राम की। आंखों का डाक्टर बन जाने की बात कहकर जांच करने को कहा।
विज्ञापन
बकौल महिला उसने मौसी कहकर पाउडर दिया कि इसे पीने से आराम मिल जाएगा। जांच से पहले उसको पीना पड़ेगा। युवक के विश्वास में आई महिला ने पाउडर पी लिया। बाद में युवक ने कहा कि मौसी अपने सोने के कुंडल निकाल कर पर्स में रख लो? जैसे ही महिला ने अपने कुंडल पर्स में रखे तब उसको धीरे-धीरे नशा हो गया। तब युवक उसका पर्स और कुंडल लेकर भाग लिया।
पर्स में दो हजार रुपये नकद बताए जाते हैं। कुछ लोगों ने महिला को बेहोशी की हालत में एक मंडप में कुछ देर रोका। बाद में एंबुलेंस से नगर की सीएचसी पर लाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को रामपुर रेफर कर दिया। ब्यूरो