फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से शुरू होगी धान खरीद, इंतजाम पूरे

सार

खाद्य विभाग ने केंद्रों पर बारदाना, तौल उपकरण सहित अन्य इंतजाम कर दिए हैं।क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए इंतजाम किए गए हैं।उनकी शिकायत के निस्तारण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। जिले में आज से धान की खरीद शुरू होगी। खाद्य विभाग ने केंद्रों पर बारदाना, तौल उपकरण सहित अन्य इंतजाम कर दिए हैं। अब केंद्रों पर किसानों के आने का इंतजार है। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए इंतजाम किए गए हैं। उनकी शिकायत के निस्तारण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

धान की खरीद के लिए खाद्य विभाग की तैयारी पूरी है। इस बार जिले में 128 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष इनकी संख्या 75 थी लेकिन अंत तक बढ़कर 154 क्रय केंद्र हो गए थे। फिलहाल मार्केटिग के 13, पीसीएफ के 56, पीसीओ के 35, यूपीएसएस के 22 और एफसीआई के दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शहर में मंडी स्थल, आगापुर और सहकारी समितियों पर केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को इन क्रय केंद्रों पर बारदाना व अन्य सामान आदि भेजा गया। पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीद की जाएगी। किसान अपनी समस्या के हेल्पलाइन नंबर 05952329575 पर कॉल कर सकते हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुपम निगम ने बताया कि 128 केंद्रों पर धान की खरीद होगी। जरूरत पड़ने पर केंद्र बढ़ाए जा सकते हैं। अभी तक 7500 के करीब अपना किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें