फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल-सब्जी से लेकर गैस तक ने रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी और रसोई गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने का असर राशन और सब्जी से लेकर अन्य घरेलू सामान तक के दामों तक पर पड़ता है। आम आदमी महंगाई को लेकर खासा परेशान है। लोगों का कहना है कि कोरोना काल के संकट से जूझते-जूझते करीब साल भर हो गया है और अब लगातार बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

क्या बोले लोग
सिलिंडर के दामों में निरंतर हो रही वृद्धि से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। पेट्रोलियम पदार्थों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सरकार को बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
- किरन, गृहिणी
लगातार बढ़ रही महंगाई को काबू करने का कोई प्रयास नहीं दिख रहा। मध्यमवर्गीय लोगों के लिए महीने का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। तेल और सिलिंडर को दामों पर काबू किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

- शांति देवी, गृहिणी
घरेलू गैस से लेकर दाल-सब्जी और फल सब के दामों में आग लगी हुई है। घरेलू गैस के दाम तो अनलॉक के बाद से लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और सब्सिडी भी पहले से कम होती जा रही है।
- मीनू बबेजा, गृहिणी
सब्जी, दाल से लेकर खाद्य तेल के दाम पिछले करीब छह माह से बढ़ रहे हैं। छह माह पहले और मौजूदा दामों में काफी अंतर आ गया है। गैस के दाम भी बढ़ रहे हैं। महीने का घर का खर्च बढ़ गया है।
- जमील अंसारी, सभासद
पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। महंगा भाड़ा होने के कारण हर चीज महंगी हो रही है। कई देशों में तेल के दाम कम हैं लेकिन, सरकार यहां पर कुछ नहीं कर रही।
- नूर हसन, ट्रांसपोर्टर
लगातार बढ़ रही डीजल की कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। फसलों में ज्यादा लागत आ रही है जबकि किसान को उसकी फसलों का उचित मूल्य नही मिल पा रहा है। महंगाई पर अंकुश लगे।
विज्ञापन

- मोहम्मद नाजिम, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें