फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा का सपा में विलय की बात अफवाह मात्र: शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि प्रसपा का सपा में विलय बात अफवाह मात्र है। इस तरह की अफवाह सपा के लोग फैला रहे हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रसपा 2022 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। जरूरत पड़ने पर किसी धर्म निरपेक्ष पार्टी से समझौता किया जा सकता है। शिवपाल ने कहा कि प्रसपा में भाजपा को यूपी से उखाड़ फेंकने का दम है।
विज्ञापन

शिवपाल यादव मंगलवार की रात एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने रामपुर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उनको पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है। इस फिरका परस्त पार्टी को यूपी से उखाड़ फेंकना है। इस कार्यक्रम में दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जाहिद रजा रिजवी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, वीरपाल सिंह, फरहत मियां, अफरोज अली खां, आरिफ नूरी, सेव शामदी, माहिर खां, गजाली खां, शब्बू खां, अरशद खां, मुरशद खां, सत्यपाल सिंह, गुलवेज खां सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें