बैंकों में टोकन से लेकर कैश देने तक में खेल हो रहा है। अफसर और कर्मचारी अपने चहेतों को ही कैश का बांट रहे हैं। अब इस तरह के आरोप लगने लगे हैं।
आठ नंबवर की रात में हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद से बैंकों और एटीएम के आगे इस तरह भीड़ टूटना शुरू हुई जो कि अभी तक जारी है। एटीएम पर तो रात के वक्त ही भीड़ लग रही है। दिन में बैंकों के आगे कतार लग रही है।
सुबह होते ही लोग बैंक के बंद दरवाजे के आगे भीड़ लगा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कैश नहीं मिल रहा है। लेकिन, कुछ लोगों को कैश का वितरण कर दिया जाता है, जोकि ऐन मौके पर पहुंच रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बैंककर्मी सुबह के वक्त टोकन देेने में भी हीलाहवाली बरत रहे हैं। टोकन केवल अपने लोगों को बांटा जा रहा है। यही हालत बैंककर्मी कैश देने में भी कर रहे हैं। कैश की किल्लत को लेकर आए दिन हंगामा होता रहता है। अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही