फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट दूर करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 28 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जुमा अलविदा और ईद के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलाई गई बैठक में बिजली कटौती का मुद्दा छाया रहा। बैठक में आए लोगों ने सहरी व इफ्तारी के वक्त बिजली न आने की शिकायतें की,जिस पर डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिजली अफसरों को कसा। साफ कहा कि बिजली काटने और बिजली बहाल करने की सूचना को सार्वजनिक किया जाए। किसी भी हाल में कटौती न की जाए। फाल्ट दूर करने में लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ईद व जुमा अलविदा को लेकर विकास भवन में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की बैठक बुलाई गई,जिसमें पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ ही ग्राम प्रधान से लेकर अन्य मोअज्जि लोग मौजूद रहे।  बैठक में डीएम राजीव रौतेला ने  कहा कि ईद के पावन पर्व के मद्देनजर  मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई की विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सभी थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों मस्जिदों के इमामों तथा सभ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक कर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने से सम्बन्धित रणनीति तैयार कर लें। पुलिस अधिकारी अपने सूचना तन्त्र को मजबूत करें।
विज्ञापन


 बैठक में  तहसीलों से आये ग्राम प्रधानों, इमामों व अन्य सभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा बिजली की कटौती, रोस्टर से कम उपलब्धता, ट्रांसफार्मर बदले जाने में आ रही दिक्कतों को उठाया। इसके साथ ही सहरी और इफ्तारी के  के वक्त बिजली चले जाने से सम्बन्धित समस्याऐं उठाई गई,जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत सुशील को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में विद्युत आपूर्ति की स्थित ठीक नहीं है इसमें तत्काल सुधार लायें तथा ग्रामीण, नगर निकायों एवं नगर निगम में क्रमाश: 14, 16 एवं 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति की जानी है, के क्रम में कितनी बिजली आपूर्ति की जा रही है इससे सम्बन्धित रोस्टर तत्काल जारी किया जाय ताकि आम लोगों को विद्युत की उपलब्धता की जानकारी हो सके।  जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को यह भी निर्देश दिये कि निर्धारित समय में बिजली कटने पर यह भी सूचना आती है कि विद्युत की सप्लाई कितने देर बाद बहाल कर दी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रमजान के मद्देनजर यहॉ पर बिजली की कटौती न की जाय।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित कल तक बैठक आयोजित कर लें जिसमें छोटे-बड़े सभी बिन्दुओं पर सर्तकता से विचार करते हुए संवेदनशील तथ्यों से मुझे अवगत कराया जाय ताकि समय रहते ही समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें