फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गोकशी के आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जंगल में मिले कथित गोवंशीय पशु अवशेषों के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अवशेषों की दोबारा जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान रामपुर-बाजपुर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामपुर रोड स्थित शीतल मैरिज हाल परिसर में एकत्र हुए। यहां पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद गोकशी के मामलों में कथित लापरवाही, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने और ओवरलोड वाहनों की रोकथाम की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया।
प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम राजकुमार भास्कर, सीओ हर्षिता सिंह और कोतवाल अनुपम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को एसबीआर अस्पताल के सामने रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया और ज्ञापन लिया। अधिकारियों ने ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं का पांच दिन के भीतर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विहिप के जिला अध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में दूंदावाला और मुकरमपुर की घटना की स्वतंत्र जांच कराने, मौके से मिले अवशेषों की दोबारा विधिवत जांच कराने और फोटो-वीडियो व चिकित्सकीय रिपोर्ट की जांच कराने की मांग की गई।
नमूना लेने, उसे सुरक्षित रखने और जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की जांच कराने की मांग भी की गई। संगठन ने जांच में लापरवाही या मिलीभगत सामने आने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन लगभग डेढ़ घंटे तक चला। इसके चलते रामपुर-बाजपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर रहकर यातायात व्यवस्था संभाली।
प्रदर्शन में जिला संयोजक विवेक सक्सेना, विहिप धर्म प्रसार विभाग के राकेश कुमार चंद्रा, हरपाल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, पहलवान सिंह, विजय सैनी, पप्पू सैनी, पियूष, रोचक मौर्य, दुष्यंत हिंदू, उमेश मौर्य, गजेंद्र सिंह राजू, आकाश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें