रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक चंपा कुमारी धर्मशाला में हुई। जिसमें कोर कमेटी के अधिकतर सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि खाद्य विभाग व्यापारियों से लाइसेंस और पंजीकरण के नाम पर मनमानी कर रहा है। व्यापार मंडल इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। व्यापारी विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगा। व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापार मंडल की ओर से हेल्प डेस्क भी बनाई गई। जिला महामंत्री मोहम्मद शाहिद शमसी ने कहा कि खाद्य विभाग गैर जरूरी कागजात मांगकर रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जारी करने में विलंब करता है और उन्हीं व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन न होने पर कार्रवाई करने की धमकी देता है। बैठक में शोएब मोहम्मद खान, अनिल अरोड़ा, शाकिब अहमद शमसी, चंद प्रकाश रस्तोगी, बिलाल शमसी, हरीश अरोड़ा, इमरान सलीम, जगन्नाथ चावला ,मोहसीन खान, हारिस शमसी, मुकेश आर्य, प्रदीप खंडेलवाल, राम गुप्ता, उजैर अहमद, रोशी जमाल, वाजिद खां आदि मौजूद रहे। संवाद