रामपुर। होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर कोतवाली में व्यापारियों के साथ पुलिस की बैठक हुई। जिसमें उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि होली पर बिजली, पानी की पूर्ण व्यवस्था पूरे शहर में सुचारु रुप से रहनी चाहिए। सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ने कहा कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। होली के पर्व पर सभी लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने का सीओ ने आह्वान किया। सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, तरण जैन, सुनील चौहान, मोनी खान, प्रवीण गुज्जर, अतुल शर्मा, अमित गुप्ता, सौरभ उप्पल, दिलशाद खान आदि मौजूद रहे। संवाद