घटना की पुलिस को तहरीर देेने के बाद क्षुब्ध सफाई कर्मियों ने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उधर, घटना के बारे में भारतीय वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही को मिली तो उनके नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र हुए और रिपोर्ट दर्ज कराने एवं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली गेट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर राजू वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि,अजय कुमार, विकास, राजकुमार, राकेश कुमार, सुभाष, भूरा, सचिन, तुषार, नितिन, संदीप और दिनेश आदि रहे।
स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर फॉगिंग मशीन चलाने के दौरान एक युवक ने ठेका सफाई कर्मी के साथ अभद्रता कर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना की पुलिस को तहरीर देेने के बाद क्षुब्ध सफाई कर्मियों ने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर ठेका सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि नगर पंचायत नरपतनगर में शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे ठेका सफाई कर्मी अजय वाल्मीकि नगर में मच्छरों के उन्मूलन के लिए फागिंग मशीन चला रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नगर निवासी विपिन पुत्र विजय ने मशीन के पास आकर ठेका कर्मी अजय से अभद्रता शुरू कर दी। ठेका कर्मी ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह काफी चोटिल हो गया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना की तहरीर पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी लेकिन वह घर से फरार मिला।
उधर, घटना के बारे में भारतीय वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही को मिली तो उनके नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र हुए और रिपोर्ट दर्ज कराने एवं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली गेट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रकरण सीओ रवि खोकर की जानकारी में आया तो उन्होंने भावाधस पदाधिकारियों से बातचीत कर प्रदर्शन को शांत कराया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राजू वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि,अजय कुमार, विकास, राजकुमार, राकेश कुमार, सुभाष, भूरा, सचिन, तुषार, नितिन, संदीप और दिनेश आदि रहे।