फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला के करीबियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी

सार

विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबियों पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर ली है।पुलिस ने पिछले दिनों ने अब्दुल्ला आजम के करीबी अनवार और सालिम को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।पुलिस अब इन दोनों के साथ कुछ अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबियों पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर ली है। पुलिस ने पिछले दिनों ने अब्दुल्ला आजम के करीबी अनवार और सालिम को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मुकदमे में इन दोनों के साथ अन्य कई लोग भी नामजद हैं, जो अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। दोनों की निशानदेही पर पहले जौहर यूनिवर्सिटी में सड़क की सफाई करने वाली मशीन गड्ढे में दबी हुई बरामद हुई थी और बाद में मदरसा आलिया की किताबें और अलमारी।
विज्ञापन

जुआ खेलने के आरोप में दर्ज मुकदमे में अनवार और सालिम के साथ अन्य कई लोग भी आरोपी हैं। पुलिस ने पहले दोनों के खिलाफ पहले सफाई मशीन बरामद होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मदरसा आलिया में चोरी हुई की पहले से दर्ज मुकदमे में भी दोनों का नाम शामिल कर लिया है। फिलहाल दोनों न्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं। इन दोनों से ईडी ने भी पूछताछ कर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है। पुलिस अब इन दोनों के साथ कुछ अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर सकती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस तरह की तैयारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें