रामपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इंपलाइज वेलफेयर एसोशिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि अगर कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षकों के नवीनीकरण के लिए दक्षता परीक्षा कराई, तो एकजुट होकर इसका विरोध किया जाएगा। सभी शिक्षक शिक्षिकाएं इसके लिए एकजुट हो जाएं। बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर बातचीत के जरिए इन विद्यालयों में तैनात शिक्षक शिक्षिकाओं की समस्याओं को निराकरण कराने की मांग की।
रविवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का मुरादाबाद और बरेली मंडलों का संयुक्त अधिवेशन हुआ। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि कुछ अफसर सरकार को बदमान करने में लगे हैं। इस विद्यालयों में तैनात शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रत्येक वर्ष स्वत: नवीनीकरण होता है। लेकिन, इस बार अफसर नवीनीकरण से पहले दक्षता परीक्षा कराने का आदेश देकर मानसिक शोषण करने पर तुले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल बंसल ने कहा कि किसी भी कीमत पर पात्रता परीक्षा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी मांगें सरकार से पूरी कराने के लिए सभी को एकजुट होकर संगठित होना पड़ेगा। संगठित हुए बगैर अधिकार नहीं मिल सकते। अधिवेशन में पहुंचे विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल को संगठन की ओर से सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बेसिक शिक्षा मंत्री से शिक्षकों और सरकार के बीच बैठकर मामला सुलझाने का आहवान किया गया। ज्ञापन में पूर्णकालिक शिक्षिकाओं को 24 घंटे की नौकरी से मुक्ति दिलाने, मुख्य और गोण विषय के नाम पर शिक्षकों को नौकरी से निकालने की साजिश खत्म करने, अफसरों की मनमानी से निजात दिलाने की मांग की गई। अधिवेशन को जिला सहकारी बैंक के सभापति देवकरन गंगवार, सतीश शुक्ला, रवि कांत मिश्रा, सपना पांडे, अवधेश मिश्रा, ऋतु तोमर व संजीव श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन सुनील मिश्रा ने किया। इस दौरान रविंद्र सिंह रवि, रानू राठौर, रानी देवी, निर्मला गंगवार, सुरैया खानम, मीना शर्मा, किरन बाला, प्रमिला, सीबा खातून, सर्वल चौहान, अवनीश पटेल, नरेंद्र गंगवार, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे। अधिवेशन में मुरादाबाद और बरेली मंडलों ने आए कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे। निर्मला गंगवार को मुरादाबाद मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।