रामपुर। बीमा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) बढ़ाने एवं शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने का विरोध किया है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से एलआईसी का आईपीओ जारी करने का निर्णय किया गया है, जो एलआईसी के 42 करोड़ पॉलिसीधारकों के हित में नहीं होगा जबकि, एलआईसी से अब तक सरकार की पंचवर्षीय योजनाओं में करीब 50 लाख करोड़ रुपये का सहयोग किया जा चुका है। इस मौके पर हल्द्वानी डिवीजन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, हरि सिंह सागर, राकेश यादव, हेमंत कुमार, विनीत कुमार सिंह, श्रीकांत झा, संजय सिंह, राकेश कुमार शर्मा, जागन सिंह आदि मौजूद रहे।