फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व हुई पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा विद्युत वितरण खंड बिलासपुर में किसानों का शोषण किया जा रहा है। कोई भी बिजलीघर किसानों को सामान्य योजना के अंतर्गत नलकूप कनेक्शन नहीं दे रहा, जिससे किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल हफीज, सुभान अली, दानिश मियां, जीनत खान, जयपाल सिंह,कालू सिंह, मोहम्मद फैजान, फुरकान अली, संजीव राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें