फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता के लिए एनएचएआई के अधिकारियों के न आने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने पर बैठे किसानों ने नेशनल हाईवे में मनकरा मोड़ कट बनाने की मांग को लेकर वार्ता के लिए एनएचएआई के अधिकारियों के न पहुंचने पर रोष प्रकट किया। दूसरी तरफ वार्ता के लिए पहुंचे कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को घेराव कर तीन दिन के भीतर कार्यवाही न करने पर नौ अगस्त को टोल प्लाजा की सभी लेनों को टोल फ्री करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी को लेकर कोयला टोल प्लाजा में किसानों का बेमियादी धरना 70 वें दिन भी जारी रहा। पूर्व में दिए ज्ञापन के अनुसार गुरुवार को किसानों की हाईवे से संबंधित समस्याओं को लेकर वार्ता करने को एनएचएआई के अधिकारियों को टोल प्लाजा पर किसानों से वार्ता करने के लिए आना था। एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा मौके पर न आकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को भेजने पर किसानों ने रोष प्रकट किया। बताया कि करीब दो साल से नेशनल हाईवे में मनकरा मोड़ पर कट बनाये जाने की मांग की जा रही है। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों का घेराव कर लिया और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि करीब डेढ़ वर्ष से वह जिला प्रशासन व हाईवे अधिकारियों से पत्राचार कर रहे हैं लेकिन हाईवे के अधिकारी किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। उपजिलाधिकारी बिलासपुर और अपर जिलाधिकारी रामपुर ने भी हाईवे अधिकारियों को किसानों के समस्या का समाधान करने के बाबत आदेश दिए थे। बावजूद इसके हाईवे अधिकारियों ने मनकरा मोड़ पर कट नहीं बनाया है। इसके बाद आक्रशित किसानों ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को संबोधित तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर 09 अगस्त को कोयला टोल प्लाजा पर सभी लेनों को बंद कर टोल फ्री कराने जाने बाबत ज्ञापन सौंपा। वहीं गुरुवार को टोल प्लाजा पर धरने भाकियू चढ़नी गुट के दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ता भी शामिल हुए व तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे वाहन चालकों को करीब आधा घंटे तक काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मो. तालिब, शाबिर अली, इरफान हसन, छिद्दा अली, होरी लाल,सतपाल सिंह, अब्दुल मुस्तफा, जयदीप सिंह, माइटी सिंह, शरीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें