फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों ने अघोषित विद्युत कटौती पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 43 दिनों से कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने शुक्रवार को अघोषित विद्युत कटौती पर रोष जताया तथा किसानों को सिंचाई के लिए रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना 43वें दिन भी जारी रहा। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि ब तक तीनों कृषि और कानून रद्द और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। फसल की सिंचाई को नलकूपों को विद्युत सप्लाई नहीं दी जा रही है। अघोषित विद्युत कटौती से किसान परेशान है।इस दौरान किसानों ने रोस्टर के अनुसार नलकूपों को विद्युत सप्लाई दिए जाने की मांग की। इस दौरान नरेंद्र जीत सिंह संधू,सोनू,रणदीप सिंह,अमनदीप सिंह,रतन दीप सिंह,सतनाम सिंह, इंद्रजीत सिंह, मोहम्मद तालिब, छिद्दा अली, असगर अली,अमीर अहमद, मुस्तकीम,अनवर अली, जुल्फिकार अली, हसन, मोहम्मद अहमद,मास्टर साबिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें