फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों कृषि कानून वापस ले केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसानों का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर कोयला टोल प्लाजा पर चल किसानों का धरना सत्रहवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि अभी तो कोयला टोल प्लाजा पर धरने को 17 दिन ही हुए हैं। अगर सरकार ने तीनों किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया, तो किसान 2024 तक धरने पर बैठे रहेगें। क्योंकि, राष्ट्रीय नेतृत्व ने कह दिया है कि 2024 तक तो भारत सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। इसलिए, जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेगी, तब तक किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। सरकार की भलाई इसी में है कि वह तीनों कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस ले ले, जिससे किसानों के साथ साथ सरकार का समय भी बचेगा। इस दौरान छिद्दा नेता, ओम सिंह, नर सिंह, टीपू किसान, जगदीप सिंह, नदीम अहमद, अब्दुल मुस्तफा, तौकीर अहमद, रामगोपाल, राजपाल, चंद्रसेन, मुजफ्फर अली, फरमान पाशा, सेवाराम, जलीस अहमद, जगदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें